बादाम पाक (badam pak) के फायदे, गुण

Badam pak बादाम के गुणों के बारे में आप सभी परिचित होंगे | यह अत्यंत गुणकारी एवं पौष्टिक होता है | खासकर मस्तिष्क के लिए तो बादाम बहुत फायदेमंद होता है | आयुर्वेद में पाक प्रकरण की दवाओं का विशेष महत्व है क्योंकि यह बहुत पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट होती हैं | बादाम पाक बल्यवर्धक, पौष्टिक एवं वीर्यवर्धक होता है |

जानें बादाम पाक कैसे बनाते हैं एवं इसके घटक ?
यह पाक विधि से बनाया जाता है, इसके लिए निम्न घटक द्रव्यों की आवश्यकता होती है :-
बादाम – २ सेर
गाय का घी – २० तोला
चीनी – ४ सेर (चाशनी के लिए)
केशर – १ तोला
जावित्री, जायफल, सोंठ, पीपल
काली मिर्च, लौंग, तेजपता, छोटी इलायची
विदारीकन्द, कौंच के बीज, सफ़ेद मूसली, खरेंटी के बीज
सालम मिश्री, शतावर, कमलगट्टा की गिरी, वंश लोचन
रस सिन्दूर – ५ तोला
वंग भस्म, प्रवाल पिष्टी – २-२ तोला

बादाम पाक बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले बादाम को इमामदस्ता में डाल कर कूट लें |
    • ध्यान रखें इसे दरदरा रहने दें |
    • अब गाढ़ी लच्छेदार चाशनी बना लें |
    • इस चाशनी में केशर मिला दें |
    • अब इसमें बादाम मिलाकर अच्छी तरह घोंटे |
    • अब बाकि सभी जड़ी बूटियां (खरल में बारीक़ चूर्ण की हुयी) एक – एक तोला लेकर मिला दें |
    • इसके बाद रस सिन्दूर, वंग भस्म एवं प्रवाल पिष्टी बतायी गयी मात्रा में लेकर मिला लें |
    • अब इस मिश्रण को थाली में निकाल कर जमा लें |
    • इस तरह से बादाम पाक तैयार हो जाता है |

    अगर ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना हो तो चाशनी को तब तक पकाते रहें जब तक वह चूर्ण बनाने लायक न हो जाये और फिर उसको पीस कर दरदरा चूर्ण बना लें |

    Badam Pak के फायदे एवं उपयोग

    यह पाक दिमाग एवं हृदय की कमजोरी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है | शुक्रक्षय, नेत्र रोग एवं शिरोरोग जैसी समस्याओं में इसका उपयोग करना बहुत लाभकारी सिद्ध होता है | यह सर्दियों में सेवन करने पर बहुत गुणकारी होता है इससे शरीर हष्ट पुष्ट एवं निरोगी हो जाता है | आइये जानते हैं इसके फायदे :-

    • यह अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट पाक है |
    • बादाम पाक बल्य एवं कांति वर्धक होता है |
    • यह पाक शुक्र की कमजोरी में बहुत फायदेमंद होता है |
    • यादाश्त बढ़ाने व मस्तिष्क की कमजोरी में यह विशेष प्रभाव करता है |
    • हृदय के लिए भी बादाम पाक लाभदायक होता है |
    • किसी किसी को सर दर्द की बहुत भयानक समस्या होती है, लगातार सर दर्द बना रहता है |
    • ऐसे में यह पाक २ महीने तक लगातार सेवन करने से बहुत फायदा होता है |
    • सर दर्द के रोगियों को यह पाक जरुर उपयोग करना चाहिए |
    • यह पैतिक एवं वात जनित दोनों तरह के सरदर्द में गुणकारी है |
    • बादाम पाक के सेवन से नवीन वीर्य एवं खून का निर्माण होता है |
    • आमाशय में दोष के कारण पेचिश हो जाता है उसमे भी यह लाभकारी है |
    • इसके साथ ही यह बल, वीर्य एवं औज की वृद्धि करता है |
    • ध्वजभंग, नपुंसकता एवं स्नायु दौर्बल्य में बहुत फायदेमंद है |

    स्वास्थ्य के लिये बादाम पाक के फायदे :

    1. दिमाग़ को तेज़ करने मे है फायदेमंद – बादाम पाक (badam pak) आपके दिमाग को रिलैक्स फील करने में सहायक होता है जिसके बाद आपका दिमाग थोड़ा जल्दी चीजे की तरफ बढ़ता है, जिसको हम दूसरे शब्द में यह भी कह सकते है कि बादाम पाक खाने से आपका दिमाग तेज हो जाता है क्योंकि बादाम पाक  (badam pak) को नियमित रूप से खाने से आप थोड़ा जल्दी जल्दी सोचने लगते है और आपके दिमाग की सोचने की क्षमता भी काफी हद तक बढ़ जाती है।

    2. थकान को दूर करता है –  अगर आप नियमित रूप से बादाम पाक का सेवन करते है आपके शरीर का रिकवरी टाइम कम हो जाता है जिसके चलते आप जितनी देर काम करते है उसके बाद कुछ ही घण्टे में वापिस तरो ताज़ा हो जाता है काम करने के लिए.. इसलिए ऐसा माना जाता है कि बादाम पाक आपके शरीर के थकान को दूर करता है।

    3. इम्युयूनिट बढ़ाने मे है उपयोगी –  बादाम पाक आपके शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को काफ़ी हद तक मजबूत करता है जिसके चलते आप कम बीमार पड़ते है और आप अपने काम पर ठीक ढंग से फोकस कर पाते है। अगर आप बादाम पाक को नियमित रूप से लेते है तो यह आपके लिए फायेदमंद साबित होता है।

    4. सर दर्द को दूर करता है –  बादाम पाक ना सिर्फ आपके शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मौजूद करता है साथ ही साथ बादाम पाक आपके सर दर्द को ठीक करने में भी असरदार होता है।

    5. वजन बढ़ाने मे है लाभकारी –  अगर आपका वजन आपकी उम्र और आपकी ऊंचाई के हिसाब से कम है तो आप बादाम पाक का सेवन अपने वजन को बढ़ाने के लिए भी कर सकते है।

    6. शर्दी खासी और ज़ुखाम मे है लाभकारी –  बादाम पाक आपके लिए तब भी फायेदमंद साबित होता है जब जब आपको खासी या जुखाम जैसी बीमारी होती है। अगर आप इस बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते है तो आप नियमित रुप से बादाम पाक का सेवन कर सकते है।

    7. यौन शक्ति को बढ़ाए –  बादाम पाक का इस्तेमाल आप आपकी यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी कर सकते है। ऐसा माना जाता है जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती रहती है वैसे ही आपकी यौन शक्ति भी समय के साथ कम होने लगती हैं मुख्य तौर पर जब आपकी उम्र 40 के पार होने लगे, इसलिए अगर आप सेक्स करते समय जल्दी थक जाते है या फिर आपका अंग ढीला पड़ने लगता है तो आप इस बादाम पाक का सेवन करके अपने यौन शक्ति को वापिस से बढ़ा सकते हैं।

    बादाम पाक का सेवन कैसे करें ?

    इस पाक का सेवन रात को सोते समय गो दुग्ध या शीतल जल के साथ करना चाहिए | इससे दिमाग की कमजोरी मिटती है |

    Leave a Reply